उधवा: राज्य स्तरीय टीम ने दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया
उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे यह सत्यापन स्टेट प्रोग्राम रिसोर्स सेंटर रांची के प्रतिनिधि मनीष झा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिजीत कुमार उपस्थित रहें।