देवीपुर: सुविधाओं के अभाव में गंदगी के बीच दंड यात्रा करने को मजबूर दांडी यात्री
श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन दांडी यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे देवघर-बासुकीनाथ सड़क स्थित चैप मोड़ के समीप बांका जिले के कटोरिया निवासी दांडी यात्री सड़क किनारे गंदगी के बीच दंड यात्र