जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर में 1 मई से अवैध नल कनेक्शन पर ₹14,200 जुर्माना, 30 अप्रैल तक ₹5,000 में कराएं वैध कनेक्शन
*जगदलपुर।* नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर में अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध पहली बार सख्ती के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 17 फरवरी से नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा संचालित इस विशेष जांच अभियान के अंतर्गत अब तक शहर के विभिन्न वार्डों में 286 अवैध नल कनेक्शन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 204 उपभोक्ताओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर अपने कनेक्शन वैध करा लिए हैं, ज