बख्तियारपुर: ग्यासपुर, बहादुरपुर और नरौली में पागल कुत्ते का आतंक, 50 लोग घायल, बख्तियारपुर CHC में इलाज जारी
बख्तियारपुर प्रखंड के ग्यासपुर, बहादुरपुर और नरौली गांवों में पिछले एक सप्ताह से एक पागल कुत्ता आतंक मचाए हुए है। अब तक करीब 50 लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। कुत्ता खेलते बच्चों और राह चलने वालों को अचानक निशाना बनाकर हमला कर रहा है, जिससे लोग दहशत में घर से निकलते हैं।