रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संदेश के साथ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वृक्षारोपण किया। यह विशेष पौधारोपण कार्यक्रम बिटिया रक्षा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।