चरखारी: चरखारी रूपनगर में नवीनीकरण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ शुभारंभ
महोबा जनपद के तहसील चरखारी के रूपनगर आंगनबाड़ी केंद्र का नवीनीकरण होने के बाद उसका उद्घाटन हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र का नवीनीकरण आई वाट सोलर इंडिया के माध्यम से कराया गया है। जिसका क्रियान्वयन किवाड़ संस्था की ओर से किया जा रहा है। बच्चों के वॉल पेन्टिंग, लर्निंग कार्नर, शैक्षिक सामग्री, टीवी और कार्यकत्री के लिए फर्नीचर मुहैया कराया गया है।