धमदाहा: सशक्त स्थाई समिति चुनाव को लेकर एसडीएम ने वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक
धमदाहा :- नगर पंचायत धमदाहा में शुक्रवार को होने वाले सशक्त स्थाई समिति चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धमदाहा एसडीएम अनुपम ने की।