गजरौला थाना क्षेत्र के गांव काकाठेर में बाइक से दो युवकों ने खतरनाक स्टंट करना शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो युवकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से बाइक सवार युवा अपनी बाइकों से जोर आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक बाइक सवार की बाइक तो नीचे गिर गई।