गुना नगर: नगर पालिका की फर्जी सील और हस्ताक्षर से सरकारी जमीन का पट्टा लेने की कोशिश, वकील के साथ नपा अध्यक्ष पहुंचीं कैंट थाना
गुना में नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी सील लगाकर सरकारी जमीन का पट्टा लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी सत्येंद्र रघुवंशी पर एसडीएम कार्यालय में फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप है। जांच में “महानगरपालिका” की फर्जी सील और नकली हस्ताक्षर पकड़े गए। कैंट थाना पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।