सागर: भूतेश्वर मंदिर के पास बामनखेड़ी में किचन में जहरीला कोबरा, चाय बनाने गई महिला ने सिलेंडर के पास देखा
Sagar, Sagar | Apr 6, 2026 भूतेश्वर मंदिर के पास बामनखेड़ी में तिवारी परिवार के घर की किचन में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर 3 बजे चाय बनाने गई महिला ने गैस सिलेंडर के पास सांप देखा और तुरंत बाहर आ गई। सूचना पर सर्प विशेषज्ञ बबलु पवार ने पहुंचकर करीब 4 फीट लंबे जहरीले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प विशेषज्ञ ने कहा सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।