लखीमपुर खीरी। जिले की कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को आईजी रेंज लखनऊ एस. किरण लखीमपुर खीरी पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित विवेचनाओं, महिला अपराधों और आगामी त्योहारों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आईजी ने अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया। इसके बाद पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता भी की। इस दौरान एसएसपी ख्याति गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक व सहायक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
#LakhimpurKheri
#UPPolice