पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, क्रेटा गाड़ी समेत मोबाइल और सिम किए जब्त
पहाड़ी पुलिस ने ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0 के तहत 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। एसपी शरण कंबले के निर्देशन में धीमरी-घाटमीका मार्ग पर एक क्रेटा कार में बैठकर ऑनलाइन ठगी कर रहे आरोपियों को दबोचा। कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल,5 फर्जी सिम कार्ड और एक क्रेटा कार जब्त की है।जांच में मोबाइलों से 5 लाख रुपए की साइबर ठगी के साक्ष्य मिले हैं।शुक्रवार शाम 5 बजे की जानकारी।