शिवपुरी नगर: शिवपुरी में सोशल मीडिया का 'विस्फोट': धार्मिक भावनाओं को लेकर गरमाया माहौल, पुलिस अलर्ट!
शिवपुरी में सोशल मीडिया पर मचे बवाल और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों के बीच शहर में तनाव का माहौल गहरा गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले में दो अलग-अलग समुदायों की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है, जिससे प्रशासन और पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।