कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने बिलराम कस्बे में किया फ्लैग मार्च, इलाके की सुरक्षा का जायजा लेकर वाहनों की ली तलाशी
कासगंज जिले के एसपी ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर कोतवाली ढोलना के प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने पुलिस टीम के साथ बिलराम कस्बे में फ्लैग मार्च किया। वहीं पुलिस ने फ्लैग मार्च करके इलाके की सुरक्षा का जायजा लिया। और कस्बे में संदिग्ध दिखने वाले वाहन चालकों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ भी की। जानकारी मंगलवार शाम 7 बजे मिली।