सहारनपुर: गागलहेड़ी में मंदिर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 15 वर्षीय किशोर, भाई ने रोशनदान से देखा
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में माता मां काली मंदिर के ऊपर बने एक कमरे में 15 साल के किशोर का शव फंदे पर लटका मिला। किशोर मंदिर में पूजा-पाठ करता था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। भाई दूधनाथ ने रोशनदान से अंदर जाकर देखा तो शिवा फंदे पर लटका था। मृतक की पहचान 15 वर्षीय शिवा पुत्र नंदराम के रूप में हुई है। उसका परिवार मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है