गुमला: राइफल के बल पर पिता-पुत्र से रंगदारी व लूट, ₹40 हजार ट्रांसफर करवाए, बैल भी छीने
Gumla, Gumla | Apr 10, 2026 सदर थाना क्षेत्र के पण्डरिया गांव निवासी पिता-पुत्र से सिसई बाजार जाते समय हथियार के बल पर रंगदारी, मारपीट और लूट की सनसनीखेज घटना हुई है। पीड़ितों ने आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। पिता पुत्र बैलों को बेचने के लिए सिसई बाजार जा रहे थे। आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने हथियार दिखाकर रंगदारी मांगी।