महोबा: सिज़हरी गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया सल्फास, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव निवासी कांधीलाल कि 45 वर्षीय पत्नी अभिलाषा ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। जिससे महिला कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।