कोल: रोरावर इलाके के होटल में प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद पुलिस एक्शन में, इलाके में संचालित पाए गए करीब 18 होटल
Koil, Aligarh | May 6, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके का है।जहां इलाके के एक होटल में प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। वहीं इलाके में संचालित सभी होटल स्वामियों के साथ ASP मयंक पाठक के द्वारा एक अहम बैठक की गई। जानकारी के अनुसार रोरावर इलाके में करीब 18 होटल संचालित पाए गए हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे इस बैठक का आयोजन किया गया।