मोहनिया: पांच बोतल शराब के साथ मोहनिया पुलिस ने कटरा कला गांव से एक महिला शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Mar 28, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव में मोहनिया पुलिस ने छापामारी करते हुए पांच बोतल शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार महिला कटरा कला गांव के जैसु राम की पत्नी इंदू देवी बताई जा रही है।