मोहनिया: मोहनिया वार्ड नंबर 10 में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Mohania, Kaimur | Mar 28, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में एक कपड़ा व्यवसाई का फंदे से लटका हुआ घर में ही शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस मुख्य गेट का ताला काट कर पुलिस अंदर प्रवेश की। कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भभुआ भेजा।