बिंदकी: पहुर गांव में घरेलू विवाद के चलते अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पहुर निवासी पप्पू उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र नंदू ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे शनिवार को दिन में करीब 1 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।