सत्तर कटैया: पंचगछिया पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दस्त रोकथाम हेतु बच्चों को दवा खिलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया
पंचगछिया पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिलीप कुमार मंडल ने दस्त की रोकथाम हेतु ओआरएस एवं जिंक की दवा खिलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। पीएचसी प्रभारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाना है। इस मौके पर हेल्थ मैनेजर राजकुमार सिंह, विजय कुमार, दिनेश लाल दास ,सुशांसु कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।