मंडला: बारिश और तेज हवा से बड़ी खैरमाई मंदिर के पास गिरा विशाल आम का पेड़, बड़ा हादसा टला
Mandla, Mandla | Jul 6, 2026 जिले में एक जुलाई से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा का असर अब दिखाई देने लगा है। बिंझिया स्थित बड़ी खैरमाई मंदिर के पास एक विशाल आम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया, जो सोमवार दोपहर लगभग दो बजे तक जारी रहा। गनीमत रही कि पेड़ मंडला-जबलपुर मुख्य मार्ग की ओर न गिरकर दूसरी दिशा में गिरा।