सागर नगर: कलेक्टर ने आम जनता और मवेशियों के लिए पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने ग्रीष्मकालीन स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता एवं मवेशियों हेतु प्याऊ (पेयजल व्यवस्था) की तत्काल व्यवस्था के संबंध में नगर निगम आयुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी परिषद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर परिषद (समस्त) जिला सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत (समस्त) को निर्देश दिए।