दतिया: झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, नंबर प्लेट से हुई वाहन की पहचान
Datia, Datia | May 16, 2026 दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक बाइक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि, घटनास्थल पर गिरी नंबर प्लेट से वाहन की पहचान हो गई।