टीकमगढ़: झंडा बीड़ी कॉलोनी में डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
सड़क निर्माण कार्य के बीच एक दर्दनाक हादसे में स्कॉटी सवार युवक की जान चली गई। मृतक शाहरुख खान (32) पिता शमशेर, निवासी ढोंगा बीड़ी कॉलोनी, बाजार से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान निर्माण कार्य में लगे डंपर ने उन्हें स्कॉटी समेत कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।