सदर: सिगरा पुलिस ने कैंट स्टेशन क्षेत्र के होटल-गेस्ट हाउसों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सिगरा पुलिस ने बुधवार को होटल, गेस्ट हाउस और हॉस्टलों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने लाइसेंस, यात्री पंजीकरण रजिस्टर और फायर सेफ्टी व्यवस्था की गहन जांच की। कार्रवाई में महिला कांस्टेबलों के साथ फायर विभाग की टीम भी शामिल रही।