बिलासपुर: राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बदली तकदीर, केले की उन्नत खेती से किसान को लाखों आय की उम्मीद, बने प्रेरणा स्रोत
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से बदली तकदीर केले की उन्नत खेती से किसान को लाखों आय की उम्मीद, बिलासपुर। तखतपुर के ग्राम गोबंद के किसान उस्मान गनी खान ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से जी-9 केले की खेती शुरू की। 0.900 हेक्टेयर में लगी फसल से 400 से 600 क्विंटल उत्पादन और 4 से 5 लाख रुपये आय की संभावना है।