बलरामपुर: बलरामपुर जिले में आज अचानक मौसम ने ली करवट, जमकर आंधी के साथ हुई बारिश और ओले गिरे, लोग हुए परेशान
बलरामपुर जिले में आज अचानक मौसम ने ली करवट जमकर आंधी के साथ हुई बारिश के साथ ओले गिरे लोग हुए परेशान।देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने लगी और ओले गिरने शुरू हो गए। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये।