डिंडौरी: मेंहदवानी क्षेत्र के 4 गांवों के बंधक 26 मजदूरों को प्रशासन ने तेलंगाना से कराया मुक्त: कलेक्टर
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की मेंहदवानी के चार गांव के 26 मजदूरों को तेलंगाना के भद्रादी जिले से मुक्त करते हुए ठेकेदार से मजदूरी का भुगतान कराया गया । दरअसल मेंहदवानी क्षेत्र के मजदूर तेलंगाना मिर्ची तोड़ने गए थे और दौरान ठेकेदार ने मजदूरों को बंधक बना लिया था।