धमतरी: जिले में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 3 लाइसेंस निलंबित और 1559 बोरी खाद जब्त
धमतरी कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन में किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सघन अभियान चलाया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। इसी कड़ी में मगरलोड के वंदना खाद भण्डार में अधिक दर पर उर्वरक बेचने और कैश मेमो न देने पर लाइसेंस निलंबित कर 859।