मुरैना नगर: मुरैना कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई:276 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं,कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश।
मुरैना जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने 276 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, आवास व राशन से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।