मुरैना नगर: गणेशपुरा में राशन दुकान पर चार दिन से सर्वर डाउन, राशन के लिए धूप में बैठे गरीब,शाम को खाली हाथ लौटने को मजबूर उपभोक्ता।
मुरैना शहर के गणेशपुरा क्षेत्र में बीते चार दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है।विवेकानंद कॉलोनी की कंट्रोल दुकानों पर सुबह से उपभोक्ता धूप में बैठकर इंतजार करते हैं, लेकिन शाम को खाली हाथ लौटना पड़ता है।ऑनलाइन व्यवस्था ठप होने से दुकानदार भी असहाय हैं।आज वितरण शुरू हुआ लेकिन फिर सर्वर बंद हो गया,लोगों में नाराजगी है।