मुरैना नगर: अहरौली मंदिर हादसे में मृतकों के लिए ₹4-4 लाख और घायलों के लिए ₹50-50 हजार की सहायता राशि का ऐलान
मुरैना जिले के केलारस थाना क्षेत्र के अहरोली गांव में मंदिर की छत गिरने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।हादसे में तीन बच्चियों की मौत और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ने मृत बच्चियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। घायलों का इलाज जारी है।