वार्ड 2 से BJP प्रत्याशी पारस कंवर ने भरा नामांकन, बोलीं- जनता के बीच रहकर किया काम, पानी की समस्या होगी प्राथमिकता
कोटा। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने वार्ड नंबर 2 से पारस कंवर को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को पारस कंवर नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पारस कंवर पहले भी पार्षद रह चुकी हैं।
मीडिया से बातचीत में पारस कंवर ने कहा कि उन्होंने लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर काम किया है और लोगों की समस्याओं को समझा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में पानी की समस्या बड़ी चुनौती है, जिसे इस बार प्राथमिकता के साथ दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
Ladpura, Kota | Aug 31, 2026