भोगांव: बेवर क्षेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
बेवर कस्बे में अल्लाह के रसूल मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश के दिन को मुस्लिम समाज ईद मिलादुन्नबी के पर्व के रूप में मनाता है। तो वहीं बड़े धूमधाम से मुस्लिम समाज के लोगों ने पर्व को मानते हुए जुलूस ए मोहम्मदी निकला जिसमें छोटे-छोटे बच्चे हाथों में झंडा लेकर नरेक तकबीर, अल्लाह हू अकबर के सदाएं बुलंद करते नजर आए।