आठनेर: बोरपानी में जिला कलेक्टर का बड़ा एक्शन, ग्रामीणों की समस्या पर सेल्समैन और सचिव को हटाने के निर्देश
Athner, Betul | May 15, 2026 बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड के गांवों के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शुक्रवार को ग्राम बोरपानी और आसपास के क्षेत्रों में जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेल्समैन और पंचायत सचिव को हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल, मजदूरी भुगतान, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और सिं