गुरुग्राम: लघु सचिवालय में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए सचिवालय में बनाया विशेष मतदान केंद्र।जिला निर्वाचन अधिकारी।
लघु सचिवालय परिसर में बनाए गए विशेष मतदान केंद्र पर आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग की प्रक्रिया रविवार को आरंभ की गई। इस बूथ पर फार्म 12D जमा करवाने वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट पेपर से वोट डलवाए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया लघु सचिवालय में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के लिए मतदान की प्रक्रिया आरंभ की गई।