गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले के सेक्टर 37 थाना क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी काबू।
गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आज 2आरोपियों को नजदीक रामपुरा चौक, गुरुग्राम से काबू किया।आरोपियों की पहचान अजहरुद्दीन उर्फ अजहरु निवासी गांव सबरस, नूंह व आजाद उर्फ अज्जू निवासी गांव राहड़ी,नूंह के रूप में हुई।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से चोरी हुई 1 टाटा कैंटर व 4 बाईक्स भी बरामद की गई है।अभियोग का अनुसंधान जारी है।