गुरुग्राम: निगम निगम क्षेत्र गुरुग्राम ने चलाया सफाई अभियान। आज रविवार को शहर में पड़े 1100 टन कचरे को उठाकर बंधवाड़ी पहुंचाया।
नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ द्वारा जारी निर्देशों की पालना में 31 मई तक चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के दूसरे दिन रविवार को भी निगम टीमें शहर की सफाई व्यवस्था व कचरा उठान कार्य में युद्ध स्तर पर जुटी रही। टीमों ने रविवार को खत्तों तथा संवेदनशील स्थानों से 1100 टन कचरे को उठाकर बंधवाड़ी बंधवाड़ी पहुंचाया।