गुरुग्राम: जिले में यातायात नियमों की पालना कराने के उद्देश्य से ड्रिंक एंड ड्राईव करने वाली 2 महिला सहित 149 वाहन चालकों के चालान।
गुरुग्राम में पिछले 3 दिन में विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रिंक एंड ड्राईव) वाले वाहन चालकों के नियमानुसार चालान किए गए।पुलिस टीमों द्वारा नाका लगाकर चैकिंग करते हुए 02 महिला वाहन चालक सहित कुल 149 वाहन चालक ड्रिंक एंड ड्राईव करते हुए मिले और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उनके चालान किए गए, इस दौरान 02 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया।