रायडीह: ऑटो और पिकअप की टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Apr 6, 2026 गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सीलम ढलान के समीप सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक ऑटो और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में जितेंद्र सिंह (35), सुषमा देवी (25),ममता देवी (29),प्रतिमा देवी (32),मोना देवी (50) और पार्वती देवी (30) शामिल हैं।सभी लोग लक्ष्मण नगर के निवासी बताए जा रहे हैं