कलेक्टर की एक अपील से धनोरा विकासखंड के स्कूलों को 614 गिफ्ट डेस्क बेंच मिले. आज दिन शनिवार 6 जुलाई को धनोरा जनपद पंचायत के सीईओ ने जानकारी देते हुए शाम 4:00 बजे बताया कि सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन की अपील पर धनोरा क्षेत्र के लोगों ने धनोरा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 1228 बच्चों के लिए दानदाताओं ने 614 डेस्क बेंच दिए हैं