नगरी: सियादेही में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे की ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
ग्राम पंचायत सियादेही के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे ग्राम में अवैध ईट भटटे का संचालन किया जा रहा है। वही एक व्यक्ति द्वारा मुख्य नाला को पाट कर भट्टे का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण समस्त किसानो की 40 से 50 एकड़ खेत डुब जायेगा, जिससे किसानो को भारी समस्या व क्षति का सामना करना पड़ेगा। जिसको लेकर ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर इसकी शिकायत की है।