मोतीपुर थाना क्षेत्र के पनसलव में सड़क पार कर रहे एक मजदूर को पिकअप वैन ने मारकर किया जख्मी।आपको बता दे की पनसलवा प्लाईवुड में काम कर रहे मजदूर सड़क पार कर रहा था इसी बीच अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया है। जख्मी को इलाज के लिए मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है। जख्मी की पहचान पूसा निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।