ऊन: शामली के भाट्टू गांव में कोल्हू में लगी भीषण आग, 3000 क्विंटल गन्ना और ईंधन जलकर हुआ नष्ट
Un, Shamli | Apr 25, 2026 शनिवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भाट्टू में गत देर रात एक कोल्हू के परिसर में रखी सूखी पत्तियों में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग ने धीरे—धीरे विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके चलते कोल्हू स्वामी का करीब 3000 क्विंटल गन्ना और अन्य ईंधन जल गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग बुझाई।