भदोही: पीपरिस में निर्माणाधीन विद्यालय से चोरी के मामले में दो और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
भदोही में निर्माणाधीन विद्यालय से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। कुछ दिन पहले ग्राम पिपरीस में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माणाधीन भवन से प्लंबिंग का सामान और बिजली के तार चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।