ताखा: नगला दुली के पास खेतों में नाच रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों ने किया घायल,घायल मोर की सूचना पर पहुंच वन विभाग
Takha, Etawah | Jul 7, 2024 चौबिया के गांव नगला दुली के पास रविवार की सुबह 7 बजे खेतों में नाच रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने देखा कि मोर को कुत्ते नोच रहे हैं। तो उन्होंने कुत्तों को भगाकर मोर को सुरक्षित किया और वन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने मोर को अपने कब्जे में लिया और उपचार के लिए पशु अस्पताल लेकर पहुंचे।