शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में आबकारी विभाग ने छापा मारकर 19 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की
आबकारी निरीक्षक जी.के. वर्मा की टीम ने प्रतापपुरा और तहसील तिराहा स्थित गिहार कॉलोनियों में अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम ने 19 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।