बाह: बटेश्वर में पत्नी को विदा कराकर लौटे नवविवाहित की संदिग्ध मौत, एक माह पहले हुई थी शादी
गुरुवार की रात गोस्वामी मोहल्ला में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गोरा-पार्वती मंदिर के पुजारी सत्येंद्र गोस्वामी का 25 वर्षीय पुत्र विष्णु गोस्वामी एक माह पहले ही विवाह बंधन में बंधा था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी को मैनपुरी से विदा कराकर घर लौटा था। परिजनों ने शु